2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ ने शुरू की रणनीतिक तैयारियां : जे.सी. शर्मा संगठित चुनाव प्रबंधन और बूथ स्तर तक मजबूत समन्वय ही भाजपा की सफलता का आधार : जे.सी. शर्म

 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ ने शुरू की रणनीतिक तैयारियां : जे.सी. शर्मा

संगठित चुनाव प्रबंधन और बूथ स्तर तक मजबूत समन्वय ही भाजपा की सफलता का आधार : जे.सी. शर्म



चंबा। भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रकोष्ठ की जिला चंबा प्रशिक्षण बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, चंबा में प्रदेश संयोजक जे.सी. शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रकोष्ठ की भूमिका, दायित्व और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विक्रम जर्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नैयर, जिला सह प्रभारी रमेश राणा तथा चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लक्ष्मण (सेवानिवृत्त तहसीलदार) सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। चंबा जिले के सभी मंडलों के चुनाव प्रकोष्ठ संयोजकों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।


प्रदेश संयोजक जे.सी. शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे कार्यकाल में संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों को सुदृढ़ बनाए रखना भी उसका दायित्व है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सशक्त चुनाव प्रबंधन ही भाजपा की सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, मतदाता संपर्क बढ़ाना, चुनावी आंकड़ों का व्यवस्थित संकलन, मतदाता सूची का नियमित परीक्षण, मतदान केंद्रों की जानकारी तथा चुनाव संबंधी सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चुनाव प्रकोष्ठ की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।


जे.सी. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मंडल और जिला स्तर पर चुनाव प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करते हुए चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें।


बैठक में चुनाव प्रबंधन की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक समन्वय, बूथ सशक्तिकरण, मतदाता संपर्क अभियान, आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा चुनाव प्रकोष्ठ की विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


अंत में जे.सी. शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और संगठित प्रयासों के बल पर ही पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर