प्रदेश की बदुही पंचायत का इजलास जोर शोर के साथ सम्पन्न हुआ
प्रदेश की बदुही पंचायत का इजलास जोर शोर के साथ सम्पन्न हुआ
नूरपुर:-(विनय महाजन)
नूरपुर प्रदेश की नवगठित ग्राम पंचायत बदूही का पहला इजलास 13 जुलाई को आज पंचायत घर बदूही में विशाल जनसमूह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें उप प्रधान सुरजीत कुकू सहित सभी मैम्बर उपस्थित रहे।सर्व प्रथम प्रधान राजेश चिब ने गांव व इर्दगिर्द हल्का में "नशा" विशेष कर चिट्टा सेवन की रोक पर ज़ोर देते हुए कहा कि इस मुहिम में हर कोई सहयोग करे तभी रोकथाम होगी। साथ ही प्रधान चिब ने कहा जो भी कोई चिट्टा बेचने वाले की सूचना देगा, उसे मैं अपनी जेब से 11,000 रुपये इनाम में दूंगाl प्रधान राजेश चिब ने गांव में विकास कार्यों को सुचारू रूप से ज़ारी रखने का वचन दिया । चिब पिछले 10 वर्षों से इसी पंचायत में उप प्रधान के पद पर कार्य कर रहे हैं।इसी दौरान अचानक एक परिवार अपने पिता स्वर्गीय श्री राम रखा गौड़ जी की याद में एक स्टेन लैस्स स्टील का डेड बॉडी फ्रीज़र लेकर इजलास पंडाल में पहुंचे और यह फ्रीज़र गांव के इस्तेमाल हेतु पंचायत को समर्पित किया।प्रधान राजेश चिब व सारी पंचायत द्वारा इस परिवार का धन्यवाद किया गया ।कमल नयन गौड़ ने खड़े होकर सारी नव गठित पंचायत को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें