विधायक ने किया सहयोग कोऑपरेटिव सोसाइटी का नूरपुर में शुभारंभ    

 विधायक ने किया सहयोग कोऑपरेटिव सोसाइटी का नूरपुर में शुभारंभ           


                              

  नूरपुर:-(विनय महाजन )                      

          सहयोग कॉपरेटिव सोसाइटी द्वारा नूरपुर मे अपनी शाखा का कार्यालय नूरपुर के चौगान मे खोला गया जिसमें नूरपुर के विधायक ने रिबन काटकर नई शाखा का श्री गणेश किया। सोसाइटी के कलस्टर हेड राहुल शर्मा तथा शाखा प्रबंधक चिराग चौधरी ने सोसाइटी के बारे मे विस्तार से जानकारी दी तथा बताया की 7 राज्यों मे 250 शाखाएं बैंकिंग  कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने नूरपुर मे नई शाखा खोलने के लिए कलस्टर हेड राहुल शर्मा तथा शाखा प्रबंधक चिराग चौधरी को बधाई दी तथा आशा जताई की लोगों की जनसहभागिता से उक्त शाखा शहर मे बढ़िया कार्य करेगी। निक्का ने कहा की बैंक तथा ग्राहक का रिश्ता सिर्फ विश्वास पर टिका है। व्यापार से लेकर शिक्षा तक वित्तीय संस्थाओ द्वारा ग्राहकों को ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा की लगभग अढ़ाई दशक पहले अपनी भूमि गिरवी रखने के उपरांत ही बड़ी मशक्क्त से ऋण उपलब्ध होता था लेकिन आज के समय मे सिबिल स्कोर और ग्राहक की गुड विल मायने रखती है। निक्का ने कहा की यदि किसी भी व्यक्ति ने व्यापार या किसी भी क्षेत्र मे निवेश कर आगे बढ़ना है तो वित्तीय संस्थाएं बेहतर माध्यम है बशर्ते अपना व्यवहार कैसा है यह मायने रखता है। उन्होंने कहा की आज से समय मे सरकार ने कई ऐसी योजनाए चलाई है जिससे विना कुछ गिरवी रखने से वित्तीय संस्थाओं द्वारा आसानी से ग्राहकों को ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। निक्का ने  कहा की यदि आज वो एक सफल उद्यमी है तो बैंको का इसके  पीछे बहुत बढ़ा योगदान है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर