भराड़ी माता मंदिर चोरी मामले में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी सलापड़ में उठाई आवाज, जल्द गिरफ्तारी की मांग

 भराड़ी माता मंदिर चोरी मामले में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी सलापड़ में उठाई आवाज, जल्द गिरफ्तारी की मांग


अजय सूर्या सुंदर नगर 

भराड़ी माता मंदिर, खुराहल में 26 जून 2026 को हुई चोरी की घटना के संबंध में आज ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी की पंचायत कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी सलापड़ पहुंचे।इस दौरान पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर, उपप्रधान हँस राज, वार्ड सदस्य कला देवी, डिंपल तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में मंदिर में हुई चोरी की घटना की जांच में तेजी लाने तथा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। इससे पहले भी खुराहल गांव के बाड़ू बाड़ा मंदिर व दुर्गा माता मंदिर के एक ही रात में दो चोरियों की घटना सामने आई थी। उस मामले में भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।ग्रामीणों ने बताया कि घटना को लगभग तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाने और दोषियों को शीघ्र कानून के दायरे में लाने का आग्रह किया।ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए जल्द ही चोरी का खुलासा करेगा, ताकि क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और सुरक्षा की भावना बनी रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर