जिला स्तरीय कांगड़ा मिनी अंडर 13, जूनियर अंडर 19 एवं सीनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता 29 जुलाई से धर्मशाला में शुरू
जिला स्तरीय कांगड़ा मिनी अंडर 13, जूनियर अंडर 19 एवं सीनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता 29 जुलाई से धर्मशाला में शुरू
धर्मशाला के इनडोर स्टेडियम में 29 जुलाई से दो दिवसीय मिनी अंडर 13, जूनियर अंडर-19 एवं सीनियर लड़कों एवं लड़कियों तथा पुरुष एवं महिलाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि मिनी अंडर 13, जूनियर अंडर 19 वर्ग एवं सीनियर में एकल, युगल एवं मिश्रित मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विजेता एवं उपविजेता जो इस प्रतियोगिता में रहेंगे उन्हें जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ ने इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की तारीख को बढ़ाकर 26 जुलाई तक कर दिया है। अगर किसी भी खिलाड़ी को पंजीकरण कराने में कोई कठिनाई आती है, तो वह सीधे जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी के साथ संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण की जानकारी के लिए जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के दूरभाष नंबर 9418446628, 9418221716, 9418974790, 9816093930 पर संपर्क कर सकते हैं। महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जो एकल मुकाबले के पहले चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी तथा युगल एवं मिश्रित में पहले दो स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला कांगड़ा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जिसका आयोजन अगले महीने हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा किया जाएगा। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा इसकी अतिरिक्त पिछले वर्ष से जिला स्तर पर कैश प्राइज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है जो कि इस वर्ष फिर से आयोजित की जाएगी।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें