टनल निर्माण से क्षतिग्रस्त मकानों का मामला गरमाया, चमन राही ने किया प्रभावित परिवार का दौरा


 टनल निर्माण से क्षतिग्रस्त मकानों का मामला गरमाया, चमन राही ने किया प्रभावित परिवार का दौरा

अजय सूर्या मंडी, 15 जुलाई। पंडोह के समीप ग्राम पंचायत हटौन के गांव डबेड में फोरलेन परियोजना के तहत एनएचएआई द्वारा निर्मित फेस-1 टनल निर्माण से कथित रूप से क्षतिग्रस्त हुए अनुसूचित जाति परिवार के मकानों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर परिवार से मुलाकात की और क्षतिग्रस्त मकानों व कृषि भूमि का निरीक्षण किया।

प्रभावित परिवार के सदस्य मेघ सिंह ने बताया कि टनल निर्माण के बाद उनके दो से तीन मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और मकान गिरने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कृषि भूमि को भी नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने जांच कर अपनी रिपोर्ट में नुकसान का कारण टनल निर्माण माना और रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेज दी।

मेघ सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर से भी मुलाकात की थी। उनके हस्तक्षेप के बावजूद अब तक एनएचएआई की ओर से न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही प्रभावित परिवार को मुआवजा मिला है।

निरीक्षण के बाद चमन राही ने कहा कि जब जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट में टनल निर्माण से नुकसान की पुष्टि हो चुकी है, तब प्रभावित परिवार को मुआवजा देने में हो रही देरी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के बावजूद यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो यह गंभीर मामला है।

चमन राही ने प्रशासन और एनएचएआई को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र उचित मुआवजा और न्याय उपलब्ध नहीं कराया गया तो अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद इस मामले को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत न्यायालय में ले जाएगी और प्रभावित परिवार के न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

बाइट: मेघ सिंह (प्रभावित परिवार)

बाइट: चमन राही, महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता, अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर