पूर्व विधायक अजय महाजन तथा वन विभाग के निदेशक योगेश महाजन सुंदरी आज हमीरपुर मे मुख्यमंत्री से मिले स्कूल का दर्जा यथावत करने हेतु

 पूर्व विधायक अजय महाजन तथा वन विभाग के निदेशक योगेश महाजन सुंदरी आज हमीरपुर मे मुख्यमंत्री से मिले स्कूल का दर्जा यथावत करने हेतु 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर के ऐतिहासिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र ) के दर्जे को घटा कर हाई स्कूल करने की सरकार की अधिसूचना पर पूर्व विधायक अजय महाजन तथा वन विभाग के निदेशक योगेश महाजन सुंदरी आज हमीरपुर मे मुख्यमंत्री से मिले तथा स्कूल का दर्जा यथावत रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 1869 में स्थापित यह विद्यालय 156 वर्षों की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है और प्रदेश के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। विद्यालय ने न्यायपालिका, सेना, प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व दिए हैं। इसमें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन जैसे महान व्यक्तित्व भी शामिल हैं। यह विद्यालय विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। पूर्व विधायक अजय महाजन तथा योगेश महाजन ने बताया की इससे पहले भी कई बार ज्ञापन तथा पत्राचार किया जा चुका है। काग्रेसी नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें अश्वस्त किया की जल्द ही स्कूल का दर्जा यथावत कर दिया जाएगा। उधर इस मामले में नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्षा नीति महाजन ने बताया कि इस मामले में नगर परिषद द्वारा एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है l नगर परिषद का एक प्रति निधि मंडल इस मामले मे मुख्यमंत्री से जल्दी ही बातचीत करेंगा ताकि नूरपुर के इस नूर को कायम रखा जा सकेl इस मामले में सभी शहारवासियों से भी उन्होंने अपील भी की है कि सभी एकजुट होकर इस स्कूल के अस्तित्व के लिए सरकार से आग्रह करें l पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन व हिमाचल प्रदेश वन निगम मंडल निदेशक योगेश महाजन उर्फ़ सुंदरी की शिरकत में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से आज हमीरपुर में इस विषय में मिला और इस मामले में पूरी जानकारी दी है उसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्वसन दे दिया है कि धरातल पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी l नीति महाजन में स्थानीय फ्री थिंकर्स क्लब के पदाधिकारी का भी आभार जताते हुए कहा है कि उन्होंने भी शहर की समस्या के समाधान के पिछले दिनों मुख्यमंत्री के नाम पर नूरपुर एसडीएम को एक ज्ञापन दिया थाl यह समस्या एक व्यक्ति की नहीं समस्त शहर से जुडी है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर