इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक का आभार जताया मंड मियानी के क्षेत्र वासियों ने
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक का आभार जताया मंड मियानी के क्षेत्र वासियों ने
नूरपुर:-(विनय महाजन)
नूरपुर प्रदेश की अरनी यूनिवर्सिटी के समीप ब्यास नदी में लगभग 2.54 लाख रुपये की लागत से बन रही अस्थायी कच्ची धुसी से मंड मियानी क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से बाढ़ के कारण झेली जा रही परेशानी के समाधान की दिशा में यह बड़ा कदम है। लोगों ने इस कार्य के लिए क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन का आभार व्यक्त किया है।ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्षों में आई दो भीषण बाढ़ के दौरान ब्यास नदी ने इसी स्थान से अपना बहाव बदल लिया था, जिससे सैकड़ों कनाल उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा गई। कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और अनेक परिवार अपने घरों से बेघर हो गए। आज भी नदी के बदले हुए बहाव के दूसरी ओर 25 से अधिक परिवारों के घर और बड़ी संख्या में किसानों की कृषि भूमि मौजूद है।स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी का बहाव बदलने के बाद स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए नाव (किश्ती) अथवा ट्रैक्टरों की मदद से पानी पार करना पड़ता था, जिससे हर समय जान-माल का खतरा बना रहता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी समस्या विधायक मलेंद्र राजन के समक्ष रखी। विधायक ने लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल धुसी निर्माण के निर्देश दिए, जिसके बाद अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।मंड मियानी के लोगों का कहना है कि धुसी बनने से ब्यास नदी के बहाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, जिससे किसानों की फसल, कृषि भूमि और रिहायशी क्षेत्र को बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें