मयाड़ घाटी की समस्याओं को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन, कर्ण बौद्ध बोले— मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

 मयाड़ घाटी की समस्याओं को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन, कर्ण बौद्ध बोले— मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन


केलांग/उदयपुर : रंजीत लाहौली  /

 जनजातीय जिला लाहौल की दुर्गम मयाड़ घाटी की मूलभूत समस्याओं को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता कर्ण बौद्ध एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि मयाड़ घाटी में सड़क, दूरसंचार (टेलीफोन) और अन्य बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है।

कर्ण बौद्ध ने बताया कि इससे पहले भी मयाड़ घाटी के लोगों ने एसडीएम उदयपुर के माध्यम से सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मयाड़ घाटी लाहौल के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में से एक है, इसलिए सरकार को यहां के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर लोगों ने "मयाड़ एकता" के नारे लगाकर आंदोलन को समर्थन दिया।

कर्ण बौद्ध ने कहा कि विकास कार्यों में बजट की कमी का बहाना अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर तिंगरेट पंचायत की प्रधान अनिता देवी ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए अपने विचार व्यक्त किए और मयाड़ घाटी की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,