बदुही पंचायत में विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जनसंवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा की
बदुही पंचायत में विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जनसंवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा की
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदुही में आयोजित कार्यक्रम में नूरपुर के माननीय विधायक रणबीर सिंह निक्का ने शिरकत कर पंचायत के अपने पारिवारिक सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा के माननीय सांसद राजीव भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के उपप्रधान सुरजीत कुकु ने की।कार्यक्रम के दौरान पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, विधायक रणबीर सिंह निक्का ने उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त किया कि पंचायत के विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य अंजनी देवी , पूर्व प्रधान त्रिशला देवी , पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वरिंदर , राजीव एवं गुरुबख्श , साथ लगती ग्राम पंचायत खन्नी झिकली के प्रधान प्रेम ठाकुर , उपप्रधान विजय ठाकुर तथा ग्राम पंचायत थोड़ा के प्रधान बलराम "लकी" सहित पंचायत के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें