सूद सभा पालमपुर ने लाला बद्री प्रसाद–कैलाशवती छात्रवृत्ति योजना के तहत सात विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति शुरू की
सूद सभा पालमपुर ने लाला बद्री प्रसाद–कैलाशवती छात्रवृत्ति योजना के तहत सात विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति शुरू की
पालमपुर सूद सभा पालमपुर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए "लाला बद्री प्रसाद–कैलाशवती छात्रवृत्ति योजना" के अंतर्गत सात मेधावी एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने
की शुरुआत कर दी गई है। योजना के प्रथम चरण में चार विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि सफलतापूर्वक भेजी जा चुकी है, जबकि शेष तीन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अगले सप्ताह से उनके खातों में भेजी जाएगी।
सूद सभा पालमपुर ने बताया कि इस योजना को सफल बनाने में लाल बद्री प्रसाद जी के सुपुत्र इंजीनियर कुलदीप सूद उनकी पत्नी शुष्मा सूद एवं उनके परिवार का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा बिना आर्थिक बाधाओं के जारी रखने का अवसर मिलेगा। सभा ने उनके इस सहयोग को समाज के प्रति उत्तरदायित्व और शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कुलदीप सूद एवं उनके परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय लाला बद्री प्रसाद सूद एवं स्वर्गीय कैलाशवती सूद को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में सदैव समाज सेवा, परोपकार और जरूरतमंदों की सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आज उनका परिवार उन्हीं आदर्शों और संस्कारों का अनुसरण करते हुए समाज सेवा की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।
सूद सभा पालमपुर की पदाधिकारियों ब्रिंदुला कड़ोल व सोना सूद ने विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्रवृत्ति योजना भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी और अधिक से अधिक प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें