लगभग 70 साल का व्यक्ति पानी की चपेट में आ गया और कुछ घंटो के बाद उसका शव बरामद
लगभग 70 साल का व्यक्ति पानी की चपेट में आ गया और कुछ घंटो के बाद उसका शव बरामद
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर नगर परिषद मे बरसात के मौसम मे आज जब्बर खड्ड में सैलाव आ जाने से लगभग 70 साल का एक व्यक्ति अचानक जब्बर खड्ड मे पानी आ जाने से चपेट मे आने का समाचार क्षेत्र में चर्चित l इसकी सूचना नूरपुर पुलिस व नूरपुर प्रशासन को दी गई l उप मंडलीय मजिस्ट्रेट अरुण शर्मा नूरपुर में इस सूचना पर एनडीआरएफऔर पुलिस टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए काफी मशक्कत के बाद मृतक का शव पंचायत जाच्छ क्षेत्र की जब्बर खड्ड में मिलाl एसडीएम का आदेश मिलते ही एनडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी बुद्धिमत्ता के साथ उन्होंने मृतक मृतक का शव खोज निकालाl यह जानकारी एस डी एम अरुण शर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने और पुलिस के सहयोग मृतक के शव को ढूंढ लिया गया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल नागरिक अस्पताल में करवाने के बाद परिवार को संस्कार के लिए शव सौंप दिया जायेगा l शर्मा ने एक बार फिर क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि बरसात के मौसम में दरियो व छोटे नदी नालों के किनारे ना जाए l अपनी सुरक्षा खुद करेंl मृतक की पहचान रशपाल सिंह पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 9 नगर परिषद नूरपुर के रूप में हुई हैl बताया जाता है कि मृतक रशपाल सिंह जसूर में ड्राई क्लीन की दुकान करता था l शर्मा ने यह भी बताया कि कानून के तहत प्रशासन मृतक के परिवार को वित्तीय मदद भी देगा l इस मामले की जानकारी जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक डीसी वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि यह मामला नूरपुर थाने में194बी एन एस एस के तहत पंजीकृत किया गया है l एनडीआरएफ और पुलिस टीम के सहयोग से कुछ दूरी पर जाकर मृतक का शव प्राप्त कर लिया गया है l बर्मा ने भी लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में दरियो व छोटे मदीना के किनारे ना जाएं l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें