राजा का तालाब में 19 जुलाई को लगेगा फोर्टिस अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 राजा का तालाब में 19 जुलाई को लगेगा फोर्टिस अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


नुरपुर : राजेश कतनौरिया /

विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत जाट पैलेस, राजा का तालाब में 19 जुलाई को नई उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नई उड़ान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष (कांगड़ा) संयम धीमान ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे होगा और समापन दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में नाक, कान एवं गला (ईएनटी), एम.डी. मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में आने वाले मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।

संयम धीमान ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर