शिवनगर महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन

 शिवनगर महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन


राजकीय महाविद्यालय शिवनगर, कांगड़ा में "Building and Strengthening Mental Health and Wellbeing" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के Mental Health and Wellness Cell द्वारा किया गया, जिसकी संयोजक डॉ. नीतिका शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए विषय से सभी को अवगत कराया और मुख्य वक्ता का स्वागत किया। जिसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही अपने व्यक्तिगत, सामाजिक और शैक्षणिक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकता है। प्राचार्य महोदया ने विद्यार्थियों को योग का अभ्यास भी कराया। कार्यशाला के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ. नीतिका शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, प्राचार्या एवं उपस्थित प्राध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर