ज्वाली में दो युवकों की संदिग्ध मौत हुई थी चिट्टे के ओवरडोज से, दो गिरफ्तार

ज्वाली में दो युवकों की संदिग्ध मौत हुई थी चिट्टे के ओवरडोज से, दो गिरफ्तार

देहरी स्थित खंडरनुमा मकान में चार युवक इकट्ठा हुए थे, जिनमें से तीन ने चिट्टे का सेवन किया 

(ज्वाली: दीपक शर्मा) पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत जरोट और पनालथ पंचायत के दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतकों की पहचान जरोट निवासी साहिल मन्हास और पनालथ निवासी सुनील कुमार उर्फ नोखा के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

नूरपुर के एडिशनल एसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जरोट निवासी साहिल मन्हास 7 जुलाई को लापता हो गया था, जिसकी शिकायत परिजनों ने 8 जुलाई को पुलिस थाना ज्वाली में दर्ज करवाई थी। 10 जुलाई को देहरी गांव के एक खंडरनुमा घर से साहिल मन्हास का शव बरामद हुआ। उसी दिन सुनील कुमार उर्फ नोखा भी संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला था। उसे उपचार के लिए पहले ज्वाली अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर किया गया, जहां 11 जुलाई को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और खुलासे

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जरोट निवासी साहिल मन्हास की माता ने अपने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए बताया था कि वह दोस्तों के बुलाने पर ही घर से निकला था।

पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो मृतक साहिल मन्हास की बाइक पर उसी गांव का साहिल कुमार साथ नजर आया। पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी साहिल कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

आरोपियों के बयानों के अनुसार:

देहरी स्थित खंडरनुमा मकान में चार युवक इकट्ठा हुए थे, जिनमें से तीन ने चिट्टे का सेवन किया।

मृतक सुनील कुमार उर्फ नोखा चिट्टा लेकर आया था।

साहिल मन्हास को सिरिंज के जरिए चिट्टे का इंजेक्शन लगाया गया, और उसके बाद आरोपी साहिल कुमार व सुनील कुमार ने भी इंजेक्शन के जरिए चिट्टे का सेवन किया।

नशे के सेवन के बाद आरोपी साहिल कुमार और दूसरा आरोपी राकेश कुमार, दोनों मृतकों को खंडर में ही छोड़कर वहां से चले गए और इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

पुलिस की अगली जांच

एडिशनल एसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि आरोपियों साहिल कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। घटनास्थल से पुलिस ने सीरिंज और मृतक साहिल मन्हास का मोबाइल भी बरामद किया है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी के ब्लड सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

इस दुखद घटना ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर