विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में भाजपा को बैरकोट पंचायत में मिली बड़ी मजबूती

 विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में भाजपा को बैरकोट पंचायत में मिली बड़ी मजबूती


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है। क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत बैरकोट के कई जनप्रतिनिधियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने वालों में पंचायत प्रधान श्रीमती अनिता ठाकुर, वार्ड सदस्य मीरा देवी, हुमा देवी, माया देवी, कुठमा देवी, राम चंद्र, मुनशी राम, विपन कुमार सहित अनेक युवा एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन का पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जुड़ाव बल्ह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रति बढ़ते जनविश्वास और विकास आधारित राजनीति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है, जबकि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। इसी से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि नए कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र में विकास, सुशासन और जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान सभी नव-भाजपा सदस्यों को उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गईं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर