ऊना जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने रणधीर शर्मा को बनाया विशेष पर्यवेक्षक

 ऊना जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने रणधीर शर्मा को बनाया विशेष पर्यवेक्षक

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जारी की अधिसूचना, वरिष्ठ नेताओं की टीम करेगी चुनावी प्रक्रिया का मार्गदर्शन


शिमला/ऊना

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए भाजपा विधायक एवं प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी श्री रणधीर शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


अधिसूचना के अनुसार ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव की पूरी प्रक्रिया के संचालन एवं समन्वय के लिए पहले से नियुक्त वरिष्ठ नेताओं  सतपाल सिंह सत्ती (विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष),  राजेश ठाकुर (विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री शाम मिन्हास (जिलाध्यक्ष) तथा श्री विशाल चौहान (जिला सह प्रभारी) के साथ अब श्री रणधीर शर्मा को भी विशेष पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक मजबूती, सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर प्रदेश के प्रत्येक स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


उन्होंने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये