32 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा नागनी माता मंदिर मेला,18 जुलाई से होगा शुभारंभ
32 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा नागनी माता मंदिर मेला,18 जुलाई से होगा शुभारंभ
नूरपुर : विनय महाजन /
उपमंडल नूरपुर के ऐतिहासिक श्री नागनी माता मंदिर, कंडवाल में 18 जुलाई से शुरू हो रहे पारंपरिक मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और विशेष रोशनी से सजाया गया है। मंदिर समिति के प्रधान हरि सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे मेले की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्नानघर और सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पहले मेले के अवसर पर ट्रक यूनियन जसूर की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। वहीं शुक्रवार रात्रि हिमाचल के प्रसिद्ध पहाड़ी गायक इशांत भारद्वाज माता के दरबार में भव्य रात्रि जागरण एवं भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उधर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में नागिनी पंचायत में सरकार द्वारा जिला स्तरीय नागिनी मेला का शुभारंभ कांगड़ा जिलाधीश मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे l प्रशासन ने इस संदर्भ में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं l इस अवसर पर एक शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जाऐगा l उसके बाद में लगा शुभारंभ होगा श्रावण मास का पहला नागनी मेला उत्तरी भारत के श्रद्धालुओं में एक विशेष महत्व रखता है l नूरपुर उपमंडलीय प्रशासन ने मेले को सुचारू रूप से कायम रखने के लिए हर प्रकार के बंदोबस्त किये है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें