हिमाचल : जाली (कांगड़ा) के अभिषेक गुलेरिया ने नीट परीक्षा में लहराया परचम
हिमाचल : जाली (कांगड़ा) के अभिषेक गुलेरिया ने नीट परीक्षा में लहराया परचम
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील जवाली के गांव जरोट (VPO Jarot) के रहने वाले अभिषेक गुलेरिया ने नीट (NEET UG) की कठिन परीक्षा पास कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है।
अभिषेक की इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता हासिल की जा सकती है। अभिषेक के पिता, गगन सिंह, एक दुकानदार हैं। एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक ने नीट यूजी परीक्षा में 510 अंक प्राप्त किए हैं और उन्होंने 10542वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक की इस सफलता पर उनके परिजनों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अभिषेक की यह उपलब्धि क्षेत्र के उन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा रखते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें