चुनाव आयोग को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए – एन के पंडित

 चुनाव आयोग को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए – एन के पंडित


मंडी : अजय सूर्या /

 मंडी सदर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एन के पंडित ने आज एक प्रेस नोट जारी करते हुए चुनाव आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने मांग की कि “पूरा चुनाव आयोग बर्खास्त कर उसके अफसरों को जेल में डालना चाहिए,” क्योंकि उनके अनुसार भारत के लोकतंत्र को बर्बाद करने में इनकी भूमिका है।

एन के पंडित ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ईमानदारी से चुनाव कराने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा, “विश्व गुरु का ख्वाब देखने वाली सरकार तब कैसी, जब निष्पक्ष चुनाव भी नहीं करा सकती।”

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम ने छह महीने की मेहनत के बाद मोदी सरकार की “वोट चोरी” की सच्चाई देश के सामने प्रमाण सहित रखी है। पंडित के अनुसार, राहुल गांधी के खुलासे से जनता की आंखें खुल गई हैं और देश का एक हिस्सा मीडिया भी अब उनकी तारीफ करने को मजबूर हो गया है।

पंडित ने दावा किया कि राहुल गांधी ने यह भी उजागर किया कि कुछ जगहों पर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के नाम की जगह 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वोटर लिस्ट में दिखाया गया। उन्होंने कहा, “हर राज्य में वोट चोरी कर चुनाव जीतना अब कोई छुपी बात नहीं है, जनता सच जान चुकी है।”

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की अपील की। बीजेपी पर निशाना साधते हुए पंडित ने कहा, “यह पार्टी पहले आंखें छीन लेती है, फिर चश्मा दान करती है।” शायराना अंदाज में उन्होंने जोड़ा, “लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार भी तुम्हारा है, जो मर्जी अख़बार की हेडलाइन बना दो, ये अख़बार भी तुम्हारा है, ये मीडिया भी तुम्हारा है।”

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त