33 केवी पंडोह-गोहर विद्युत लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

 33 केवी पंडोह-गोहर विद्युत लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी


मंडी विभागीय कर्मचारी मौसम की विकट परिस्थितियों के बावजूद लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को हुई भीषण वर्षा के कारण पंडोह से गोहर तक की 33 केवी विद्युत लाइन को भारी क्षति पहुंची थी, जिसे बहाल करने का कार्य तेजी से जारी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता गोहर सुमित चौहान ने बताया कि इस लाइन के माध्यम से सराज और नाचन विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर संचालित होते हैं। लाइन बाधित होने के चलते इन दोनों क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यापक रूप से प्रभावित हुई है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल आपूर्ति को बग्गी सब-स्टेशन से अस्थायी रूप से जोड़ा गया है, लेकिन पीक ऑवर्स में लोड वहन की सीमित क्षमता के कारण सराज और नाचन के कई स्थानों पर बिजली कटौती और ट्रिपिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

इन्हीं कारणों को देखते हुए पंडोह-गोहर 33 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया गया है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि आज सायं तक यह लाइन पूरी तरह बहाल कर दी जाए, ताकि सराज और नाचन क्षेत्र में स्थित सभी ट्रांसफार्मर सुचारू रूप से कार्य कर सकें और आम जनता को स्थिर व निरंतर विद्युत आपूर्ति मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड