खुखनियाड़ा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक को दी गई अंतिम विदाई
खुखनियाड़ा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक को दी गई अंतिम विदाई
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
खुखनियाड़ा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सुनेट निवासी अभिषेक का रविवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार में फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया, जिला परिषद सदस्य रघुबीर सिंह पठानिया, कुटवासी पंचायत के प्रधान हरपाल सिंह उर्फ छोटू, हेम राज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गौरतलब है कि अभिषेक की मृत्यु खुखनियाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें