नारकण्डा में सेशन न्यायाधीश रामपुर ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 नारकण्डा में सेशन न्यायाधीश रामपुर ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


शिमला : गायत्री गर्ग /

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिमाचल के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज नारकण्डा में वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ सेशन न्यायाधीश रामपुर मदन कुमार तथा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय ठाकुर ने पौधरोपण कर किया।

इस अवसर पर स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण अभियान में भाग लिया। अभियान के दौरान देवदार, खनोर सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 80 पौधे लगाए गए।

सेशन न्यायाधीश रामपुर मदन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आग्रह किया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश अजय ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ उसकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनकी समुचित देखभाल कर ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रण भी दोहराया।

इस अवसर पर वन मण्डल अधिकारी (डीएफओ) अरुण कुमार, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, महिला मंडलों और युवक मंडलों के सदस्य तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर