संगठन की मजबूती हमारी सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता सबसे बड़ी पूंजी : इंद्र सिंह गांधी

 संगठन की मजबूती हमारी सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता सबसे बड़ी पूंजी : इंद्र सिंह गांधी



अजय सूर्या नेरचौक । बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंगलवार को विश्राम गृह बग्गी में जिला परिषद वार्ड-24 गोडा-गागल के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्ययोजना तथा जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में नेरचौक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी, महामंत्री मनीष सैनी एवं पवन कुमार, उपाध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर और केदार नाथ, वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, कुलदीप नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जीवन चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस की नीतियों से असंतुष्ट बताए गए कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का बढ़ता जनाधार विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति में जनता के विश्वास को दर्शाता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर