मन्नत पूर्ण होने पर बाबा धजाधारी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, जनता को आमंत्रण

 मन्नत पूर्ण होने पर बाबा धजाधारी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, जनता को आमंत्रण


रिवालसर : अजय सूर्या /

ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के प्रधान पद का चुनाव जीतने के उपलक्ष्य में मांगी गई मन्नत पूर्ण होने पर 24 जुलाई 2026 को बाबा धजाधारी मंदिर, रिवालसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर की समस्त प्रबुद्ध जनता, नगर पंचायत रिवालसर की कार्यकारिणी तथा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के प्रधान पदम सिंह भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के प्रांगण से होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया है।

इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से बाबा धजाधारी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए विशाल भंडारे (प्रसाद) की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर