सावन माह पर विधायक मलेंद्र राजन ने क्षेत्रवासियों व युवाओं से राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान
सावन माह पर विधायक मलेंद्र राजन ने क्षेत्रवासियों व युवाओं से राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर सावन माह के पावन अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि सावन का पवित्र महीना श्रद्धा, सेवा, संयम और जनकल्याण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें इस पावन अवसर पर समाज में भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने बस स्टैंड इंदौरा में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित लंगर में शिरकत की तथा श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने युवा कांग्रेस के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने युवाओं से राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक टैक्सी एवं इलेक्ट्रिक बस खरीदने, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दविंदर मन्कोटिया, इंदौरा पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक् ष विजेंद्र पठानिया, पोंग डैम सलाहकार समिति के निदेशक कुलदीप शर्मा, डीएसपी संजीव कुमार यादव, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देविंदर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन, तहसीलदार अपूर्व शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें