कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में विभिन्न पदों के लिए 22 जुलाई को होगा कैंपस इंटरव्यू

 कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में विभिन्न पदों के लिए 22 जुलाई को होगा कैंपस इंटरव्यू



क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में 19 वर्ष की आयु से अधिक पुरुष व महिला वर्ग के लिए सेल्स एक्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट व चाइनीज सीडीपी के एक-एक पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 22 जुलाई, 2026 को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास और मानदेय 20 से 25 हजार रुपए एयर और खाना व रहना फ्री होगा। इसी प्रकार, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट के लिए शैक्षणिक योग्यता होटल मैनेजमेंट में बीएससी डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष और मानदेय 14 हजार रुपए, खाना व रहना फ्री तथा चाइनीज सीडीपी के लिए शैक्षणिक योग्यता होटल मैनेजमेंट में बीएससी डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष और मानदेय 15 हजार रुपए, खाना व रहना फ्री निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर