नन्द लाल ठाकुर बने जल रक्षक महासंघ के प्रदेश सलाहकार

 नन्द लाल ठाकुर बने जल रक्षक महासंघ के प्रदेश सलाहकार


मंडी : अजय सूर्या /

सराज क्षेत्र से संबंध रखने वाले नन्द लाल ठाकुर को जल रक्षक महासंघ का प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

नन्द लाल ठाकुर लंबे समय से जल रक्षकों के हितों के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि संगठन की जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल रक्षकों की लंबित मांगों को उनके समक्ष उठाएगा, ताकि समय रहते उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

नन्द लाल ठाकुर ने उन्हें प्रदेश सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपने पर महासंघ के महासचिव दोलम चंद सहित समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को मजबूत बनाने और जल रक्षकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर