आईटीआई मंडी में छात्राओं ने पेश किए स्व-निर्मित परिधान, फैशन शो में दिखी हुनर और रचनात्मकता की झलक
आईटीआई मंडी में छात्राओं ने पेश किए स्व-निर्मित परिधान, फैशन शो में दिखी हुनर और रचनात्मकता की झलक
VO. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में सत्र 2025-26 के अंतर्गत फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा स्लाइ टेक्नोलॉजी ट्रेड की छात्रा दवारा स्व निर्मित परिधानो कि भव्य प्रदर्शनी एवं फैशन शो का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और पूरे वर्ष के दौरान सीखे गए कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार किये गए विभिन्न प्रकार के पारंपरिक और आधुनिक परिधानों को रैमप मे प्रस्तुत किया रंग-बिरंगे परिधानों आकर्षक डिजाइनों और बेहतरीन सिलाई कौशल ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता मेहनत और तकनीकी दक्षता स्पष्ट रूप से देखने को मिली संस्था प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशिक्षकों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार या फैशन उद्योग में बेहतर अवसर प्राप्त कर सके कार्यक्रम के अंत में आईटीआई प्रबंधन के सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
मंडी से अजय सूर्या की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें