रानी बिन्दु, भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस महानिरीक्षक (क्राइम), शिमला की अध्यक्षता मे वैठक धर्मशाला में आयोजित की गई
रानी बिन्दु, भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस महानिरीक्षक (क्राइम), शिमला की अध्यक्षता मे वैठक धर्मशाला में आयोजित की गई
नूरपुर:-(विनय महाजन )
नूरपुर श्रीमती रानी बिन्दु, भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस महानिरीक्षक (क्राइम), शिमला की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धर्मशाला के कॉन्फ्रेंस हॉल में CCTNS, न्यू क्रिमिनल लॉ, ICJS, ई-साक्ष्य एप तथा न्यू पुलिसिंग विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तरी खंड स्थित धर्मशाला, जिला कांगड़ा, जिला नूरपुर एवं जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, उपमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO), सभी थाना प्रभारी तथा CCTNS कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान न्यू क्रिमिनल लॉ के प्रभावी क्रियान्वयन, CCTNS एवं ICJS के बेहतर उपयोग, ई-साक्ष्य एप के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा न्यू पुलिसिंग की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक (क्राइम) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध पुलिस कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें