नीति महाजन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त हेमंत बैरवा को सौंपा ज्ञापन

 नीति महाजन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त हेमंत बैरवा को सौंपा ज्ञापन


 शहर के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

नूरपुर : विनय महाजन /

नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन के नेतृत्व में नगर पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) रेस्ट हाउस, नूरपुर में कांगड़ा के जिला उपायुक्त हेमंत बैरवा से मुलाकात कर शहर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।


नीति महाजन ने बताया कि जिला स्तरीय नागनी मेले के समापन के बाद जिला उपायुक्त हेमंत बैरवा नूरपुर पहुंचे थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, रोजगार सृजन, आवारा पशुओं की समस्या तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों से अवगत कराया।


उन्होंने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकता नूरपुर को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना है। इसके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने तथा शहर की प्रत्येक गली को साफ-सुथरा रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नूरपुर का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपना सहयोग देगा।


नीति महाजन ने बताया कि जिला उपायुक्त हेमंत बैरवा ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।


जिला उपायुक्त हेमंत बैरवा ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उठाए गए सभी विकास कार्यों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद को शहर के समग्र विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करने की सलाह देते हुए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा भी दिया।


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन निगम के मंडल निदेशक योगेश महाजन, पूर्व नगर पार्षद गौरव महाजन, वरिष्ठ नागरिक अनूप शर्मा, नूरपुर के एसडीएम अरुण शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर