नाचन के महादेव में नर सेवा नारायण पूजा के सदभाव से निशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित

नाचन के महादेव में नर सेवा नारायण पूजा के सदभाव से निशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित, 1 हज़ार लोगो ने लिया शिविर का लाभ 


मंडी : अजय सूर्या /

नाचन जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत महादेव में निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया । इस शिविर में नेत्र जाँच और सामान्य जांच की सुविधाएं लोगो को दी गई । शिविर में निजी अस्तपताल की टीम ने लोगो के स्वास्थ्य की जांच की । शिविर में लगभग 1 हज़ार लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई । फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने बताया कि इस शिविर का लाभ 18 पंचायतों के लोगों ने लिया उन्होंने कहा कि शिविर में निशुल्क चिकित्सा जांच के साथ दवाईया का वितरण किया गया और चश्मे भी लोगो को निशुल्क उपलब्ध करवाए । उन्होंने कहा कि फाउंडेशन सामाजिक कार्यों की प्राथमिकता को अपनाते हुए सामाजिक सरोकार में अपनी भूमिका निभा रहा है । डॉ संजय कुमार ने कहा कि फाउंडेशन का उदेश्य नर सेवा नारायण सेवा है ।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर