शिक्षा मंत्री 21 व 22 जुलाई को ठियोग एवं कोटखाई क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

 शिक्षा मंत्री 21 व 22 जुलाई को ठियोग एवं कोटखाई क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे



हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 एवं 22 जुलाई, 2026 को ठियोग तथा कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 21 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे ठियोग पहुंचेंगे और अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा वैली व्यू होटल, ठियोग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 3:30 बजे कोर्ट कॉम्प्लेक्स, ठियोग में बार एसोसिएशन के सदस्यों से भेंट करेंगे। 

शिक्षा मंत्री 22 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे धार शरगल पहुंचेंगे, जहां हरिजन बस्ती धार शरगल के लिए निर्मित किए जाने वाले संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे देवरी-खनेटी पहुंचकर जिला स्तरीय रिहाली मेला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर