रणबीर सिंह निक्का की अध्यक्षता में हॉकी हिमाचल की वार्षिक आम बैठक संपन्न

 रणबीर सिंह निक्का की अध्यक्षता में हॉकी हिमाचल की वार्षिक आम बैठक संपन्न


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश मे हॉकी की वार्षिक बैठक धर्मशाला मे स्थित होटल डी'पोलो में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक कीशिरकत प्रदेश मे हॉकी के अध्यक्ष एवं नूरपुर के माननीय विधायक रणबीर सिंह निक्का ने की।इस बैठक में हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया व , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल खंतवाल सहित प्रदेश के सभी संबद्ध जिला हॉकी संघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति से 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के ऑडिटेड खातों को मंजूरी प्रदान करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया l सदस्यों ने आगामी हॉकी हिमाचल राज्य चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु विभिन्न जिला संघों को जिम्मेदारी सौंपने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया l । बैठक में हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने खिलाड़ियों को नियमित एवं प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हॉकी हिमाचल पुरुष एवं महिला लीग आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों (कोच) एवं अधिकारियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि रिकॉर्ड प्रबंधन बेहतर हो और हॉकी हिमाचल की गतिविधियों में पारदर्शिता एवं सुचारू सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

इस बैठक को संबोधित करते हुए हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष रणबीर सिंह निक्का ने प्रदेशभर के सभी संबद्ध जिला हॉकी संघों एवं पदाधिकारियों के निरंतर सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि हॉकी हिमाचल जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा खिलाड़ियों एवं तकनीकी अधिकारियों के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

 इस बैठक का समापन सभी एजेंडा बिंदुओं के सर्वसम्मति से अनुमोदन के साथ हुआ। यह बैठक हिमाचल प्रदेश में हॉकी के विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रति सभी सदस्यों की एकजुटता और सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर