बैहना गांव की एक ही पुकार ,मांग नहीं मानी गई तो फिर होगा नगर निगम चुनाव का बहिष्कार,
बैहना गांव की एक ही पुकार ,मांग नहीं मानी गई तो फिर होगा नगर निगम चुनाव का बहिष्कार,
बैहना को शीघ्र पंचायत बनाए सरकार,यही है लोगों की पुकार
मंडी : अजय सूर्या /
मंडी नगर निगम के वार्ड न. 14 बैहना के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से मिला और उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने बैहना वार्ड को नगर निगम मंडी से बाहर करने की मांग उठाई। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम मंडी के चुनाव से पहले भी लोग पूर्व मंत्री से मिल चुके हैं मगर उस समय पूर्व मंत्री ने कहा था कि अभी चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव अचार संहिता लग चुकी है। जिसके चलते इस समय आपको नगर निगम से बाहर नहीं किया जा सकता। उन्होंने उस समय लोगों को आश्वासन दिया था कि चुनाव के बाद मंडी नगर निगम के वार्ड नं. 14 बैहना को निगम से बाहर कर दिया जाएगा और पुन: पंचायत में रखा जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में हुए नगर निगम के चुनावों में भी बैहना वार्ड के लोगों ने चुनाव का पूरी तरह से बहिष्कार किया है। लोगों ने सरकार से मांग उठाई कि बैहना गांव को निगम से बाहर कर पंचायत में रखा जाए। पूर्व मंत्री ने लोगों को आश्वास्त किया कि जल्दी ही इस बारे में सीएम से समय मांगा जाएगा और ग्रामीणों की मांग को उनके समक्ष रखकर समाधान मांगा जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें