सिद्ध बाबा शिववोथान मंदिर भरमाड में दो दिवसीय वार्षिक मेले का धूमधाम से शुभारंभ

सिद्ध बाबा शिववोथान मंदिर भरमाड में दो दिवसीय वार्षिक मेले का धूमधाम से शुभारंभ




ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा शिववोथान मंदिर भरमाड मैं हर रविवार को दो माह तक चलने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। मेले का शुभारंभ ग्राम पंचायत भरमाड़ के प्रधान सुरेश कुमार खट्टा, उपप्रधान रजिंदर कुमार रिहालिया तथा ब्लॉक समिति नगरोटा सूरियां के उपाध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मेला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथियों को शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं मेला कमेटी के प्रधान महंत सतीश वत्स ने पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इन आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने मंदिर परिसर के मैदान के विकास के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

इस मौके पर महंत राम प्रकाश वत्स, जोगिंदर वत्स, शिव कुमार वत्स , कश्मीर सिंह ,सुभाष कुमार

 सहित मेला कमेटी के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर