पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार और मोके पर 5.43 ग्राम चिट्टा जब्त किया जिला पुलिस नूरपुर की सी आई ए टीम ने

  पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार और मोके पर 5.43 ग्राम चिट्टा जब्त किया जिला पुलिस नूरपुर की सी आई ए टीम ने 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है l पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम को आज एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। 'नशा मुक्त हिमाचल अभियान' के तहत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नूरपुर बस स्टैंड से पंजाब के एक नशा तस्कर को 15.43 ग्राम प्रतिबंधित चिट्टे के साथ रंगे हाथों दबोचा है। यह जानकारी जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक डी सी वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि 18 जुलाई 2026 को सीआईए की टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, गश्त और संदिग्धों की चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान टीम को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड नूरपुर में एक व्यक्ति मादक पदार्थ की खेप बेचने और उसे स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई। आरोपी के पास मौजूद कैरी बैग की जब गहनता से जांच की गई, तो कपड़ों के बीच छुपाकर रखा गया एक पॉलिथीन लिफाफा बरामद हुआ। इसे खोलने पर उसमें 15.43 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाई गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही सील कर अपने कब्जे में ले लिया।आरोपी का विवरण इस प्रकार से है मंगा सिंह (47 वर्ष), पुत्र  साधु सिंह, निवासी बस्ती प्रीतनगर, तहसील व जिला मोगा, पंजाब है l आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एफ आई आर संख्या 183/2026 के तहत एन डी एन्ड पी एस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि आरोपी पंजाब में यह खेप कहाँ से लाया था और इसे किसे डिलीवर किया जाना था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर