नगर पंचायत बीड़ कार्यालय का हुआ शुभारंभ

 नगर पंचायत बीड़ कार्यालय का हुआ शुभारंभ

नगर पंचायत बीड़ के गठन से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा : अनुराग शर्मा


प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : किशोरी लाल

बैजनाथ, 

ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने के उपरांत नगर पंचायत बीड़ के कार्यालय भवन का शुभारंभ आज राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा द्वारा विधिवत रूप से किया गया इस दौरान विधायक किशोरी लाल द्वारा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत बीड़ के गठन से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा लोगों को शहरी स्तर की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा ताकि विकास कार्यों के लिए अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने से विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत बीड़ के लोगों को बड़ी राहत देते हुए आगामी तीन वर्षों तक संपत्ति कर माफ किया है। इसके अतिरिक्त चालू वित्त वर्ष के बजट में नगर पंचायत बीड़ के विकास कार्यों के लिए 60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में एक भव्य नेचर पार्क भी विकसित किया जाएगा जिसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने हाल ही में आगजनी से प्रभावित परिवारों को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाल ही में बड़ा भंगाल दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दूरदराज एवं पिछड़े क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


विधायक किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं और नगर पंचायत बीड़ का गठन भी इसी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी आएगी तथा लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि पीएम श्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ में शीघ्र ही साइंस ब्लॉक का शेष कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि बीड़-बिलिंग-राजगुंधा सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इस मार्ग पर जल्द ही बस सेवा भी आरंभ की जाएगी। इसके अतिरिक्त उतराला-होली सड़क के आगामी 13 किलोमीटर कार्य की लाइनिंग हो चुकी है और इस कार्य को भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में नगर पंचायत बीड़ को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 


इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी संकल्प गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश चड्ढा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, पूर्व जिलापरिषद सदस्य धनीराम ठाकुर, सुरेश कुमार, कपिल, शलभ अवस्थी, विजय भंडारी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र जमवाल, खंड विकास अधिकारी डॉ विवेक, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अभिषेक शर्मा, एस डी ओ जलशक्ति राजेश शर्मा, एस डी ओ लोक निर्माण अरविंद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों साहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर