लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की जिला कांगड़ा बैठक आयोजित, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर दिया गया जोर

लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की जिला कांगड़ा बैठक आयोजित, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर दिया गया जोर


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, जिला कांगड़ा की एक बैठक नगरोटा सूरियां में आयोजित की गई। बैठक में अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य डॉ. अशोक कुमार सोमल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता पी.सी. विश्वकर्मा ने की।


बैठक में क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा शिक्षाविदों ने भाग लिया। इनमें सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता साहब सिंह धीमान, सेवानिवृत्त कोषाधिकारी प्रवीण मेहरा, अजय शर्मा सियाल, सेवानिवृत्त महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एच.एल. धीमान, कांग्रेस महासचिव रामपाल धीमान, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक मदन कबीर, आदर्श विद्यालय के प्राचार्य मुल्खराज वशिष्ठ, फौजा सिंह धीमान तथा सुदर्शन सिहोल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार सोमल ने अपने संबोधन में लोकतंत्र, संविधान, चुनाव प्रणाली, न्यायपालिका, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश के प्रबुद्ध नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए तथा समाज में जनजागरण का अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे इसी उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।


डॉ. एच.एल. धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की ज्वाली विधानसभा इकाई को पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा स्वीकार्य नहीं होगी और आवश्यकता पड़ने पर मतदाता अपने मतदान के अधिकार का अलग ढंग से भी प्रयोग कर सकते हैं।


मदन कबीर ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र एवं चुनाव प्रणाली को लेकर समाज में कई प्रकार की शंकाएं और चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। साहब सिंह धीमान ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। अजय शर्मा ने विभिन्न सरकारी नीतियों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि समाजहित को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्रवीण मेहरा ने न्यायपालिका की निष्पक्षता और निर्भीकता को लोकतंत्र का आधार बताते हुए कहा कि आम नागरिक को समय पर न्याय मिलना अत्यंत आवश्यक है।


बैठक की अध्यक्षता कर रहे पी.सी. विश्वकर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान को जिला कांगड़ा के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस महासचिव रामपाल धीमान ने अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाले प्रयासों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।


बैठक के दौरान जिला कांगड़ा की कार्यसमिति का भी गठन किया गया। इसमें पी.सी. विश्वकर्मा को संयोजक तथा साहब सिंह धीमान, मदन कबीर, प्रवीण मेहरा और रामपाल धीमान को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।


कार्यसमिति ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान का राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आगामी अक्टूबर माह में नगरोटा सूरियां में आयोजित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर