श्रावण मेले में गूंजा नशा मुक्ति व नारी सशक्तिकरण का संदेश, कैप्टन सेवक सिंह रहे मुख्य अतिथि

 श्रावण मेले में गूंजा नशा मुक्ति व नारी सशक्तिकरण का संदेश, कैप्टन सेवक सिंह रहे मुख्य अतिथि


नेरचौक : अजय सूर्या /

विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत डेला में युवक मंडल डेला एवं मेला कमेटी डेला के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक श्रावण मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में नाचन विकास खंड की ग्राम पंचायत मंदर के प्रधान एवं समाजसेवी सेवानिवृत्त कैप्टन सेवक सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन समिति ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मेले के दौरान पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 15 तथा कबड्डी में 7 टीमों ने भाग लिया। वहीं महिला वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 8 और कबड्डी में 4 टीमों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला मंडलों और बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि कैप्टन सेवक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने महिलाओं की खेलों एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा के महत्व और महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रेरक नाटिकाएं रहीं, जिन्होंने समाज को जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

आयोजन समिति ने मेले की सफलता के लिए ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, महिला मंडलों, युवक मंडल तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, बुजुर्गों और बुद्धिजीवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति के बीच यह पारंपरिक श्रावण मेला सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक उल्लास और जनजागरूकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर