राजमार्ग सड़क सड़क जसूर में सड़क फैले मलवे से वाइक स्किड होने के खिलाफ लोगों ने लगाया जाम
राजमार्ग सड़क सड़क जसूर में सड़क फैले मलवे से वाइक स्किड होने के खिलाफ लोगों ने लगाया जाम
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के जसूर कारोबारी कस्बे में हो रही नालियों की तथा कथित सफाई के फैले तेलयुक्त मलवे से आज कई स्कूटी वाहन चालक सड़क पर फिसलते देखे !इसी के चलते एक युवक अपनी बहन व तीन वर्षीय बच्चे के साथ स्कूटी से जसूर में पुरानी स्टेट बैंक की बिल्डिंग के सामने दूसरी लेंन पर बिखरे कचरे पर फिसलने के चलते साढे तीन वर्षीय बच्चे के दांत टूट गए और उसके सर व नाक में गंभीर चोटे आ गईl इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा निर्माण कम्पनी पर फूट पड़ा व आनन फानन में कस्बे के व्यापारियों ने चक्का जाम करके पठानकोट मंडी एनएच को जाम कर दिया व सड़क पर निर्माण कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी की। इस मामले में क्षेत्र वासियों व व्यापारिक वर्ग का कहना था कि गत शनिवार को अनियमित तरीके से नालियों को खोद कर सफाई की गई और मलबे को खुले ट्रैक्टर ट्राली में लेकर नाले में फेंका गया !उक्त ट्राली का पिछला हिस्सा खुला रहने से तेलयुक्त मलवा सड़कों पर विखरता रहा जिसके चलते सारी सड़क पर तेल व कचरे की तह जम गई और परिणामस्वरूप स्वरूप भारी संख्या में दो पहिया वाहन चालक फिसलते रहे ।इस संदर्भ में स्थानीय पंचायत प्रधान को भी अवगत कराया गया था उन्होंने सफाई का आश्वासन दिया था l इस मौके पर आधा घंटे के बाद पंचायत उपप्रधान अंकित वर्मा द्वारा आज प्रशासन को एनएच जाम होने की सूचना दी गयी।प्रशासन द्वारा पुलिस को मौके पर भेजा गया। उसके बाद पुलिस द्वारा स्थिति की नजाकत समझते हुए फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी को मौके पर बुलाया गया तथा उनसे लिखित में आश्वासन दिया गया कि उक्त बच्चों के इलाज का खर्चा व बाजार में फैले कचरे को पानी साफ किया जाएगा । इस मौके पर एसडीएम अरुण शर्मा व डीएसपी चंद्र पाल द्वारा नूरपुर द्वारा कस्बे का निरीक्षण किया गया l उन्होंने निर्माण कंपनी को निर्देश देते हुए कहा कि नालियों की सफाई को बंद किया जाए व सड़क के पहले कचरे की तेलयुक्त तह को तुरंत साफ करके इसे सुरक्षित चलने योग्य बनाया जाए।वही स्थानीय निवासीयो व व्यापारियों ने इस बात का रोष जताया कि अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी इस मौके पर नदारद रहे दो क्षेत्र में चर्चा का विषय है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें