नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी के विरुद्ध अपने अभियान को और अधिक सशक्त करते हुए दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की है। नूरपुर पुलिस के प्रस्ताव पर हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3(1) के तहत जारी निवारक निरोध आदेशों के अनुपालन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला कारागार धर्मशाला (कांगड़ा) में निरुद्ध करने हेतु भेजा जा रहा है। यह जानकारी जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक डीसी वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि इस मामले मेंआरोपियों का विवरण इस प्रकार से है आरोपी
1. नामवीर सिंह पुत्र कंस राज, निवासी ग्राम तमोता, डाकघर उल्लैहरियाँ, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)। के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 मामले (प्राथमिकी संख्या 161/2024 थाना इंदौरा में 7.23 ग्राम चिट्टा तथा प्राथमिकी संख्या 188/2025 थाना इंदौरा में 9.42 ग्राम हेरोइन/चिट्टा व ₹60,000/- नकदी) दर्ज हैं।2. राजिंदर कुमार पुत्र बचन दास, निवासी ग्राम माजरा, डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)। उक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 मामले (प्राथमिकी संख्या 250/2018 थाना इंदौरा में 9.42 ग्राम चिट्टा तथा प्राथमिकी संख्या 73/2025 थाना डमटाल में 11.40 ग्राम हेरोइन/चिट्टा) दर्ज हैं।इनकी निरंतर आपराधिक गतिविधियों व युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए जन-सुरक्षा हेतु यह कार्रवाई की गई है। नशा तस्करों के खिलाफ नूरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें