घेरा वन क्षेत्र में भूस्खलन से मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

 घेरा वन क्षेत्र में भूस्खलन से मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त


धर्मशाला, : घेरा वन क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण घेरा पेयजल स्रोत से आने वाली मुख्य पेयजल ट्रांसमिशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति प्रभावित हुई है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि वर्तमान में जलापूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए नड्डी जल शोधन संयंत्र के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि उपलब्ध जल की सीमित मात्रा को देखते हुए अस्थायी रूप से जल वितरण में राशनिंग की जा सकती हैै।

उपायुक्त ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत एवं बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण मरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है। 

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान पानी का अत्यंत विवेकपूर्ण एवं आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शीघ ही जलापूर्ति को सामान्य कर दिया जायेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर