ग्राम पंचायत गड़ियाडा के बड़ोहल गांव में आयोजित हुई ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक
ग्राम पंचायत गड़ियाडा के बड़ोहल गांव में आयोजित हुई ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक
आज दिनांक 21/07/2026 को स्वास्थ्य विभाग PHC पंचरुखी (Panchrukhi) द्वारा ग्राम पंचायत गड़ियाडा के गाँव बड़ोहल (Barohal) में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया और संदेश दिया गया कि "दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, टीबी हो सकती है।" बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और पोषण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें