पालमपुर नगर निगम वार्ड 2 में क्रैच सहायिका का भरा जाएगा रिक्त पद 10 अगस्त तक करें आवेदन, 13 अगस्त को होगा साक्षात्कार

 पालमपुर नगर निगम वार्ड 2 में क्रैच सहायिका का भरा जाएगा रिक्त पद 


10 अगस्त तक करें आवेदन, 13 अगस्त को होगा साक्षात्कार


पालमपुर, 21 जुलाई। बाल विकास परियोजना अधिकारी, भवारना स्थित पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर 2 के आर्य समाज  क्रैच केंद्र में क्रैच सहायिका का एक पद भर जाएगा। 

बाल परियोजना अधिकारी भवारना रीना कुमारी ने बताया कि

इस पद के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त 2026 को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पालमपुर के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र  10 अगस्त 2026 सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, भवारना स्थित पालमपुर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी।  क्रैच सहायिका के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। आवेदिका उसी क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए जहां संबंधित क्रैच केंद्र संचालित है।अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है तथा परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, भवारना, पालमपुर से संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर