धायक निधि फंड से इस समस्या का समाधान कराया जाएगा स्थाई तौर पर
विधायक निधि फंड से इस समस्या का समाधान कराया जाएगा स्थाई तौर पर
नूरपुर:-( विनय महाजन )
नूरपुर आज सुबह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड नं. 2 नूरपुर के स्थानीय लोगों ने बरसात के कारण सड़क पर मिट्टी जमा होने, पानी की निकासी की समस्या एवं नाली की परेशानी के संबंध में यह जानकारी वार्ड मेंबर2 की रजनी महाजन को दी l वार्ड मेंबर ने रजनी महाजन ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए र तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करवाई।
इसके बाद दोपहर को मौके पर मशीनें बुलाकर नाली निर्माण का कार्य करवाया गया। साथ ही सड़क पर आई मिट्टी एवं जमा हुए बरसाती पानी को भी हटाया गया, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली।इस कार्य में एसडीएम नूरपुर एवं एन एच ए आई के अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ और रजनी महाजन ने सरकार के प्रशासन का धन्यवाद किया l इस अवसर पर वार्ड मेंबर 2रजनी महाजन ने बताया कि बरसात के बाद इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए माननीय विधायक से विधायक निधि के माध्यम से पक्की नाली एवं एज वॉल निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। यह जानकारी एक प्रेस नोट में वार्ड नंबर 2 की मेंबर रजनी महाजन ने देते हुए एक प्रेस नोट मे बताया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें