मंड-मियानी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी :मलेंद्र राजन
मंड-मियानी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी :मलेंद्र राजन
नूरपुर:-(विनय महाजन)
नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने आज ग्राम पंचायत मंड में अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि मंड-मियानी क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए हाल ही में लाखों रुपये की लागत से धूसी लगाने का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ब्यास नदी के तटीकरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके अलावा मंड-मियानी क्षेत्र के सभी प्रमुख विकास कार्यों की डीपीआर भी संबंधित विभागों द्वारा तैयार की जा रही है, ताकि उन्हें शीघ्र स्वीकृति दिलाकर कार्य आरंभ करवाया जा सके।उन्होंने बताया कि मंड-मियानी स्कूल में नए कमरों के निर्माण, चारदीवारी तथा खेल मैदान की सुविधा के लिए शिक्षा मंत्री के समक्ष मांग रखी गई है। वहीं क्षेत्र में ओपन जिम का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी और विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। बैठक में विधायक ने नशे के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि चिट्टा जैसे नशे को जड़ से समाप्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि यदि पंचायत प्रतिनिधि उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाते हैं तो संबंधित पंचायतों में लगभग 1.14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सामुदायिक पंचायत भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंड की प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान करण कुमार, सभी वार्ड सदस्य, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दविंदर सिंह, एसडीओ अनिल ठाकुर, एसडीओ प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधान हेमराज तथा बालकृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें