इंदौरा की पंचायतों को मिलीं आपदा प्रबंधन किट, विधायक ने आपदा से निपटने के लिए सतर्क रहने का किया आह्वान
इंदौरा की पंचायतों को मिलीं आपदा प्रबंधन किट, विधायक ने आपदा से निपटने के लिए सतर्क रहने का किया आह्वान
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने आज विकास खंड कार्यालय इंदौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक इंदौरा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों को आपदा प्रबंधन किट वितरित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पहले से तैयारी और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी हमेशा सक्रिय रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।विधायक ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में आई भीषण बाढ़ के दौरान इंदौरा विधानसभा क्षेत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे अनुभवों से सीख लेते हुए भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर पर्याप्त उपकरण और प्रशिक्षित व्यवस्था उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे आपदा प्रबंधन को केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानें, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से अपने गांवों में जागरूकता बढ़ाएं और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी करें। उन्होंने अधिकारियों को भी पंचायतों के साथ बेहतर समन्वय ब.nनाए रखते हुए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए।विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके समक्ष पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन किट उपलब्ध करवाने की मांग रखी थी। उन्होंने इस मांग को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए किट उपलब्ध करवाईं। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।विधायक ने बताया कि वितरित की गई आपदा प्रबंधन किट में सुरक्षा हेलमेट, लाइफ जैकेट, 50 मीटर रस्सी, सर्च लाइट, ताला-चाबी, मेटल ट्रंक, सीटी , फोल्डिंग स्ट्रेचर, तिरपाल, दो व्यक्तियों के लिए टेंट,गैंती, कुल्हाड़ी, फावड़ा, हथौड़ा, एल्युमिनियम सीढ़ी, फर्स्ट एड किट तथा मेगाफोन जैसे आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरण शामिल हैं, जो आपदा के दौरान त्वरित कार्रवाई में सहायक सिद्ध होंगे।इस अवसर पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इस आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में
भलाख,गंगथ, घोडन, बडूखर, मदोली, व दियोठी पंचायत के प्रधान अनुपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें