बाल विकास परियोजना बसन्तपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

 बाल विकास परियोजना बसन्तपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित



बाल विकास परियोजना अधिकारी बसन्तपुर, सुन्नी हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना बसन्तपुर के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र करोरी स्थित पंजोल वजीरा, पनिहाना, बझोल, फ़रीडा, मटेओग, तरौर, कटूडू, कडेची, जुब्बड़, धार, कार्यालटू, ओडडू कोट, डायला, झोलो, सेवांग, बगैन, मुंगना तथा सुन्नी-1 में आंगनबाड़ी सहायिका तथा पनेहल आंगनवाड़ी केंद्र हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों के सर्वेक्षण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित 04 अगस्त, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, बसन्तपुर (सुन्नी) के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, सुन्नी में उप-मण्डलाधिकारी (ना.) सुन्नी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर