भड़वार–कोटपलाहड़ी मार्ग पर जलभराव की समस्या का विधायक रणबीर सिंह निक्का ने लिया जायजा
भड़वार–कोटपलाहड़ी मार्ग पर जलभराव की समस्या का विधायक रणबीर सिंह निक्का ने लिया जायजा
नूरपुर:-(विनय महाजन)
प्रदेश की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़वार–कोटपलाहड़ी मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का निरीक्षण करने आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह निक्का स्वयं मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंचकर विधायक निक्का ने लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से समस्या की विस्तृत जानकारी ली तथा उन्हें जलभराव की समस्या का शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को क्षेत्र में आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और संबंधित विभाग प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की आदेश दिए l
विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत भड़वार की प्रधान पिंकी शर्मा, उप प्रधान जनक जामवाल, ब्लॉक समिति सदस्य पंकज , वरिष्ठ अधिवक्ता मोहिंदर जामवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें